खेल की खबरें | नॉर्वे शतरंज: कारूआना से हारे प्रज्ञाननंदा, कार्लसन ने अलीरेजा को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कार्लसन के अब 16 अंक हो गए हैं और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिकारू नाकामुरा पर 1.5 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। नाकामुरा को चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन से हार का सामना करना पड़ा।

कार्लसन के अब 16 अंक हो गए हैं और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिकारू नाकामुरा पर 1.5 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। नाकामुरा को चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन से हार का सामना करना पड़ा।

कारूआना से आर्मगेडन में हारने के बावजूद प्रज्ञाननंदा 13 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वह चौथे नंबर पर काबिज अलीरेजा से एक अंक आगे हैं। कारूआना के 10.5 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं। लिरेन छह अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

महिला वर्ग में भारत की आर वैशाली को चीन की टिंगजी लेई के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा जिससे वह चौथे स्थान पर खिसक गईं। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हम्पी भी चीन की वेन्जून जू से हार गईं।

वेन्जून जू अब 16 अंक लेकर शीर्ष पर हैं और उन्होंने खिताब के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है। टिंगजी लेई और यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक उनसे 1.5 अंक पीछे संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

वैशाली 11.5 अंकों के साथ चौथे, जबकि हम्पी नौ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। स्वीडन की अनुभवी खिलाड़ी पिया क्रैमलिंग 6.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

वैशाली क्लासिकल गेम में हारने वाली एकमात्र खिलाड़ी रही। बाकी सभी बाजियां ड्रॉ रही, जिसके बाद परिणाम के लिए आर्मगेडन का सहारा लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\