देश की खबरें | उत्तर रेलवे ने कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर रेलवे ने शनिवार को कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, सात जून उत्तर रेलवे ने शनिवार को कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह जून को कटरा से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह वंदे भारत ट्रेन कश्मीर को रेल मार्ग के जरिये देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती है।

कटरा से बारामूला या बारामूला से कटरा की यात्रा करने वाले यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। कई यात्रियों ने कहा कि वे लंबे समय से ट्रेन से कश्मीर की यात्रा का इंतजार कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्यिक परिचालन के पहले दिन ट्रेनें सुचारु रूप से चलीं और शाम तक ट्रेनें गंतव्यों पर पहुंच गईं।

उन्होंने कहा कि जनता में भारी उत्साह देखा गया और उद्घाटन के कुछ ही घंटों के भीतर अधिकांश सीटें बुक हो गईं।

उत्तर रेलवे के अनुसार, दो वंदे भारत ट्रेनों ने शनिवार को कटरा और श्रीनगर के बीच कुल चार फेरे लगाए।

ट्रेन में कुर्सी यान (सीसी) और एक्जीक्यूटिव (ईसी) दो श्रेणियों की यात्रा सुविधा उपलब्ध है। इनके किराए क्रमशः 715 रुपये और 1,320 रुपये तय किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now