जरुरी जानकारी | म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों में पूर्वोत्तर की हिस्सेदारी चार साल में बढ़कर 40,324 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों में पूर्वोत्तर की हिस्सेदारी पिछले चार साल में दोगुनी से अधिक होकर मार्च, 2024 में 40,324 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, 13 मई देश में कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों में पूर्वोत्तर की हिस्सेदारी पिछले चार साल में दोगुनी से अधिक होकर मार्च, 2024 में 40,324 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इक्रा एनालिटिक्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयरों में निवेश करने के लिए खुदरा निवेशकों के बीच बढ़ती जागरूकता के चलते यह वृद्धि हुई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इससे छोटे शहरों और कस्बों के निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड में निवेश करने की बढ़ती चाहत का संकेत मिलता है।

म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के तहत कुल औसत संपत्तियों (एएयूएम) में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा की संयुक्त हिस्सेदारी मार्च, 2020 में 0.67 प्रतिशत थी। यह हिस्सेदारी मार्च, 2024 में बढ़कर 0.73 प्रतिशत हो गई। इसमें सिक्किम के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

मार्च, 2020 में इन राज्यों का संपत्ति आधार 16,446 करोड़ रुपये था, जो इस साल मार्च में बढ़कर 40,324 करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एएयूएम 24.71 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 55.01 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इक्रा एनालिटिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख (बाजार आंकड़े) अश्विनी कुमार ने कहा कि उद्योग के कुल एएयूएम में इन राज्यों का योगदान हालांकि अब भी प्रतिशत के लिहाज से कम है, लेकिन लोगों के बीच बढ़ती जागरूकता के कारण इन राज्यों में म्यूचुअल फंड प्रवाह में लगातार वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट