खेल की खबरें | ढुल की शतकीय पारी से उत्तर क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र पर बढ़त कायम की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज यश ढुल ने दलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 193 रन की शानदार पारी खेली जिससे उत्तर क्षेत्र ने क्वार्टर फाइनल में पूर्व क्षेत्र के खिलाफ शनिवार को यहां खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 433 रन बनाकर बड़ी बढ़त कायम करने कर ओर कदम बढ़ा दिये।

पुडुचेरी, 10 सितंबर युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज यश ढुल ने दलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 193 रन की शानदार पारी खेली जिससे उत्तर क्षेत्र ने क्वार्टर फाइनल में पूर्व क्षेत्र के खिलाफ शनिवार को यहां खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 433 रन बनाकर बड़ी बढ़त कायम करने कर ओर कदम बढ़ा दिये।

अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान ढुल ने 236 गेंद की पारी में 28 चौके और दो छक्के जड़े। उनकी इस शानदार पारी से उत्तर क्षेत्र ने पहली पारी में 36 रन की बढ़त कायम कर ली है और उसके सात विकेट बचे हुए है।

ढुल ने अपने अपने रणजी करियर का आगाज भी इसी तरह से किया था। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ अपने पदार्पण मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा था। उन्होंने एक बार से अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व क्षेत्र के गेंदबाजों के खिलाफ कई आकर्षक शॉट लगाये।

इस 19 साल के खिलाड़ी ने 131 गेंद में 15 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया तब टीम  का स्कोर एक विकेट पर 174 रन था। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने और तेजी से रन बनाये ।

दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 65 रन से करने के बाद ढुल और मनन वोहरा (44) ने पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े। इस साझेदारी को शाहबाज नदीम (एक विकेट पर 107 रन) ने तोड़ा।

ढुल ने इसके बाद ध्रुव शोरे (81 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 192 रन की शानदार साझेदारी की।

ढुल को मणिशंकर मुरा सिंह जबकि शोरे को आकाश दीप ने बोल्ड किया।

इसके बाद कप्तान मंदीप सिंह (नाबाद  34) के साथ हिमांशु राणा (नाबाद 62) ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को पूर्व क्षेत्र के स्कोर से आगे लेकर गये। राणा ने 82 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके लगाये।

चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे क्वार्टर फाइनल में पश्चिम क्षेत्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली पारी को 81.5 ओवर में 235 रन पर समेट दिया। टीम ने पहली पारी में 355 रन की बड़ी बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में एक विकेट पर 12 रन बना लिये।

पश्चिम क्षेत्र ने कल के दो विकेट पर 590 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी जिसके बाद जयदेव उनादकट (35 रन पर तीन विकेट) और चिंतन गाजा (38 पर पर चार विकेट) की अगुवाई में उनके गेंदबाजों ने पूर्वोत्तर के 20 रन पर चार विकेट चटका दिये।

इसके बाद कप्तान होकाइदो झिमोमी (32) और आशीष थापा (43) ने 62 रन की साझेदारी करके टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आये अंकुल मलिक ने 95 गेंद में 13 चौके की मदद से 81 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट