खेल की खबरें | उत्तर क्षेत्र शानदार प्रदर्शन से जीत के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उत्तर क्षेत्र शुक्रवार को यहां दलीप ट्राफी के क्वार्टरफाइनल के तीसरे दिन दूसरी पारी छह विकेट पर 259 रन पर घोषित कर 665 रन की विशाल बढ़त बनाकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहा है।

बेंगलुरु, 30 जून उत्तर क्षेत्र शुक्रवार को यहां दलीप ट्राफी के क्वार्टरफाइनल के तीसरे दिन दूसरी पारी छह विकेट पर 259 रन पर घोषित कर 665 रन की विशाल बढ़त बनाकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहा है।

उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों ने विशाल बढ़त का फायदा उठाते हुए स्टंप तक पूर्वोत्तर क्षेत्र के 58 रन तक तीन विकेट झटक लिये जिससे वह 607 रन से पिछड़ रही है।

सिद्धार्थ कौल की अगुआई वाले उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजी आक्रमण ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को पहली पारी में 134 रन पर समेट दिया जिससे टीम ने 406 रन की बढ़त हासिल की।

पहली पारी की विशाल बढ़त के बावजूद उत्तर क्षेत्र ने फॉलो आन नहीं दिया और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसमें उसके बल्लेबाजों ने शुरूआती झटकों के बाद अच्छा खेल दिखाया।

पहली पारी के शतकवीर ध्रुव शोरे और निशांत सिंधू सस्ते में क्रमश: 11 और तीन रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इससे टीम ने 23 रन पर दो विकेट गंवा दिये।

लेकिन अंकित कलसी और प्रभसिमरन सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 15 से ज्यादा ओवर में 83 रन की भागीदारी निभायी। कलसी 49 और प्रभसिमरन सिंह 59 रन बनाकर पवेलियन पहुंचे।

उत्तर क्षेत्र का स्कोर पांच विकेट पर 146 रन था और पूर्वोत्तर की टीम प्रतिद्वंद्वी की पारी को समाप्त करने की योजना बना रही थी जो कारगर नहीं हो सकी।

उत्तर क्षेत्र के कप्तान जयंत यादव (नाबाद 55 रन) और अंकित कुमार (70 रन) ने छठे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा की।

अंकित के आउट होते ही उत्तर क्षेत्र ने पारी घोषित कर दी। अब टीम को जीत के लिए सात विकेट की दरकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू