विदेश की खबरें | उत्तर कोरियाई सैनिकों की तीसरी बार घुसपैठ की कोशिश, दक्षिण कोरिया के जवानों ने चलाई गोलियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस महीने में तीसरी बार उत्तर कोरियाई सैनिकों ने जमीनी सीमा पार की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस महीने में तीसरी बार उत्तर कोरियाई सैनिकों ने जमीनी सीमा पार की है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया के कई सैनिक सीमा के उत्तरी भाग में अज्ञात निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये सैनिक बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दोनों देशों को विभाजित करने वाली सैन्य सीमा में थोड़ी दूर तक घुस आये थे।

दक्षिण कोरियाई सेना ने चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर कोरियाई सैनिकों को वापस होना पड़ा।

ज्वा‍इंट चीफ ऑफ स्टाफ ने तत्काल ज्यादा विवरण नहीं जारी किया।

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उसे लगता है कि इस महीने में पहले दो बार हुई घुसपैठ जानबूझकर नहीं की गयी थी क्योंकि उत्तर कोरियाई सैनिक चेतावनी के रूप में गोलियां चलाए जाने के बाद वापस लौट गये थे और उन्होंने जवाब में गोलियां नहीं चलाईं।

दक्षिण कोरियाई सेना का कहना है कि उसने अप्रैल से अग्रिम सीमावर्ती इलाकों में उत्तर कोरिया की निर्माण गतिविधियों में वृद्धि देखी है। इन गतिविधियों में संदिग्ध टैंक रोधी अवरोधकों को स्थापित करना, सड़कें बनाना और बारूदी सुरंगे बिछाना शामिल है।

इससे पहले दक्षिण कोरियाई कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसने उत्तर कोरिया की ओर फिर से उत्तर कोरिया रोधी दुष्प्रचार पर्चे से भरे गुब्बारे उड़ाए हैं।

दोनों देशों द्वारा गुब्बारे उड़ाये जाना एक ऐसा अभियान है, जिसने प्रतिद्वंद्वियों के बीच दुश्मनी को और बढ़ा दिया है।

दक्षिण कोरियाई नागरिक समूह ने कहा कि उसने बृहस्पतिवार रात को दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती शहर पाजू से 20 गुब्बारे उड़ाए, जिसमें तीन लाख पर्चे, दक्षिण कोरियाई पॉप गाने व टीवी नाटकों के साथ पांच हजार यूएसबी स्टिक और अमेरिकी डॉलर वाले बिल की तीन हजार पर्चियां थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी