विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ट्रेन से संभवत: रूस के लिए रवाना: दक्षिण कोरियाई मीडिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

समाचार पत्र ‘चोसुन इल्बो’ ने दक्षिण कोरियाई सरकार के अज्ञात सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि ट्रेन संभवत: रविवार शाम उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से रवाना हुई और मंगलवार तक किम-पुतिन के बीच बैठक संभव है।

‘योनहैप’ समाचार एजेंसी और कुछ अन्य मीडिया संस्थानों ने भी इसी तरह की खबरें प्रकाशित की हैं। जापान की‘ क्योदो’ समाचार एजेंसी ने रूसी अधिकारियों का हवाला देते हुए खबर दी है कि किम संभवत: निजी ट्रेन से रूस जा रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा ने इस जानकारी की तत्काल पुष्टि नहीं की है।

अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते खुफिया जानकारी जारी की थी कि उत्तर कोरिया और रूस अपने नेताओं के बीच एक बैठक की व्यवस्था कर रहे हैं, जो इस महीने हो सकती है।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, बैठक का संभावित स्थान पूर्वी रूस में स्थित शहर व्लादिवोस्तोक है, जहां पुतिन बुधवार तक चलने वाले एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को पहुंचे हैं। साल 2019 में पुतिन ने इसी स्थान पर किम से पहली बार मुलाकात की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)