विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया के नेता किम ने 20 किलोग्राम वजन घटाया: एजेंसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एजेंसी ने बताया कि किम जोंग उन बिगड़ती आर्थिक स्थितियों से निपटने को लेकर जनता के प्रति अपना फर्ज निभाने की कोशिश कर रहे हैं।

एजेंसी ने बताया कि किम जोंग उन बिगड़ती आर्थिक स्थितियों से निपटने को लेकर जनता के प्रति अपना फर्ज निभाने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने संसदीय बैठक के दौरान यह जानकारी दी। इसमें शामिल दो सांसदों ने बताया कि उसने किम की स्थिति की जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकों, किम के वीडियो का विश्लेषण और अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया।

हाल के महीनों में किम के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है क्योंकि वह मीडिया की तस्वीरों और वीडियो में काफी पतले दिखाई दिए हैं।

सांसद किम ब्यूंग-की ने कहा कि एनआईएस ने संसदीय सत्र में बताया कि किम का वजन लगभग 140 किलोग्राम (308 पाउंड) से कम होकर 120 किलोग्राम (264 पाउंड) हो गया है।

एनआईएस ने पहले कहा था कि किम लगभग 170 सेंटीमीटर (पांच फुट, आठ इंच) लंबे है। उसने कहा कि किम इस साल अब तक 70 दिनों के लिए सार्वजनिक गतिविधियों में संलग्न रहे हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\