विदेश की खबरें | उ.कोरिया ने अमेरिका के खिलाफ ‘और अधिक आक्रामक कदम’ उठाने की धमकी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. समझा जाता है कि इस मिसाइल को मुख्य रूप से अमेरिका पर हमला करने के लिए ही तैयार किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

समझा जाता है कि इस मिसाइल को मुख्य रूप से अमेरिका पर हमला करने के लिए ही तैयार किया गया है।

किम के बयान से जाहिर है वह अपने बढ़ते मिसाइल शस्त्रागार को लेकर आश्वस्त हैं और वह संभवतः अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने से पहले तक हथियार परीक्षण गतिविधियां जारी रखेंगे।

बहरहाल, कई पर्यवेक्षकों का कहना है कि अगर उत्तर कोरिया यह साबित करना चाहता है कि उसके पास अमेरिका को निशाना बनाने वाली मिसाइल हैं तो उसके लिए अभी और महत्वपूर्ण परीक्षण करने की जरूरत है।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, किम ने कहा कि सोमवार को ‘ह्वासोंग-18’ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण देखकर समझ आ गया होगा कि अगर अमेरिका ‘‘उसके खिलाफ कोई गलत कदम’’ उठता है तो उत्तर कोरिया किस तरह अपना जवाब देगा।

केसीएनए के अनुसार, किम ने ‘‘अपने शत्रु के किसी भी सैन्य खतरे को नजरअंदाज नहीं करने और अधिक आक्रामक प्रतिक्रिया के साथ उनका मुकाबला करने’’ पर जोर दिया।

उत्तर कोरिया ने सोमवार को ‘ह्वासोंग-18’ मिसाइल का तीसरा परीक्षण किया था। इससे पहले अप्रैल और जुलाई में वह दो बार ऐसे परीक्षण कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस