विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने ठोस-ईंधन आधारित लंबी दूरी की मिसाइल का किया परीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सियोल, 14 अप्रैल (एपी) उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने एक नव विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है, जो अमेरिका की मुख्यभूमि को निशाना बना सकती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सियोल, 14 अप्रैल (एपी) उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने एक नव विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है, जो अमेरिका की मुख्यभूमि को निशाना बना सकती है।

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके हालिया हथियार परीक्षण में ठोस प्रणोदक द्वारा संचालित लंबी दूरी की एक नई मिसाइल शामिल है, जिसे उसने अपने परमाणु शस्त्रागार का ‘‘सबसे शक्तिशाली’’ हिस्सा बताया जो अमेरिका और एशिया में उसके सहयोगियों को निशाना बना सकती है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने यह खबर ऐसा समय में दी है, जब एक दिन पहले उसके पड़ोसियों ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया ने ठोस प्रणोदक पर आधारित एक आईसीबीएम दागी है।

केसीएनए के अनुसार, बृहस्पतिवार को सफल परीक्षण किया गया। उसने इस हथियार को बाहरी आक्रमणों को रोकने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला ‘‘सबसे शक्तिशाली माध्यम’’ बताया।

अंतर्निहित ठोस प्रणोदकों वाली आईसीबीएम को स्थानांतरित करना तथा छिपाना आसान होगा। इससे विरोधियों को प्रक्षेपण का पता लगाने तथा उसका मुकाबला करने का मौका कम मिलेगा और यह अधिक तेजी से कार्रवाई करने में सक्षम होगी।

इस प्रक्षेपण से पहले उत्तर कोरिया के पिछले सभी आईसीबीएम परीक्षणों में तरल ईंधन का इस्तेमाल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू