विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने इस महीने तीसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के कारण उस पर नयी पाबंदियां लगाई हैं और समझा जाता है कि यह परीक्षण उन्हीं पाबंदियों के जवाब में किया गया है।

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के कारण उस पर नयी पाबंदियां लगाई हैं और समझा जाता है कि यह परीक्षण उन्हीं पाबंदियों के जवाब में किया गया है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि मिसाइल पूर्व की दिशा मेंइदागी गई, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मिसाइल कहां जाकर गिरी। उन्होंने मिसाइल के बारे में विस्तार से कोई और जानकारी नहीं दी।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि उन्हें उत्तर कोरिया के इस परीक्षण का पता चला और वह निश्चित रूप से एक बैलिस्टिक मिसाइल है।

जापान के तट रक्षक ने एक सुरक्षा परामर्श जारी करते हुए कहा कि एक वस्तु संभवतः गिरी थी। तट रक्षक ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के साथ-साथ पूर्व चीन सागर और उत्तर प्रशांत के बीच मौजूद जहाजों से आग्रह किया है कि वे ‘‘आगे दी जाने वाली जानकारी पर नजर बनाए रखें।’’

बाइडन प्रशासन ने बुधवार को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब में उसके मिसाइल कार्यक्रमों के लिए उपकरण और प्रौद्योगिकी प्राप्त करने में भूमिका को लेकर पांच उत्तर कोरियाई लोगों पर प्रतिबंध लगाया। बाइडन प्रशासन ने यह भी कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र से नए प्रतिबंधों की मांग करेगा।

इससे पहले उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा था कि उसके नेता किम जोंग उन ने हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण का अवलोकन किया और दावा किया कि इस परीक्षण से देश की परमाणु ‘‘युद्ध से बचाव’’ की क्षमता में इजाफा होगा।

उत्तर कोरिया के आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कथित हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण को सही ठहराया और इसे आत्मरक्षार्थ अभ्यास बताया।

मिसाइल दागे जाने के कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया ने एक बयान जारी कर इस महीने के पहले के मिसाइल परीक्षणों को लेकर बाइडन प्रशासन की तरफ से लगाई गईं नयी पाबंदियों की निंदा की। उत्तर कोरिया ने आगाह किया कि अगर अमेरिका टकराव वाला रुख बरकरार रखता है तो वह और कदम उठाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी