विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने का खुलासा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के नेता किम जोंग उन ने इस केन्द्र का दौरा किया और परमाणु हथियारों की संख्या को ‘‘तेजी से’’ बढ़ाने का आह्वान किया। सरकारी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश के नेता किम जोंग उन ने इस केन्द्र का दौरा किया और परमाणु हथियारों की संख्या को ‘‘तेजी से’’ बढ़ाने का आह्वान किया। सरकारी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह केन्द्र उत्तर कोरिया के ‘योंगब्योन परमाणु कॉमप्लेक्स’ में है या नहीं, लेकिन यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने के संबंध में खुलासा किया है।

इससे पहले उत्तर कोरिया ने 2010 में ‘योंगब्योन परमाणु कॉमप्लेक्स’ के बारे में जानकारी दी थी।

माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया का यह नया खुलासा अमेरिका और उसके सहयोगियों पर अधिक दबाव बनाने का एक प्रयास है। साथ ही मीडिया ने इस क्षेत्र की जो तस्वीरें की जारी की हैं उससे लोग इस बात का आकलन कर सकते हैं कि परमाणु हथियारों के संबंध में उत्तर कोरिया की तैयारी किस स्तर की हो सकती है।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) की रिपोर्ट के अनुसार ‘परमाणु वेपन इंस्टीट्यूट’ और हथियार निर्माण परमाणु सामग्री उत्पादन केन्द्र के दौरे के वक्त किम ने परमाणु शक्ति के क्षेत्र में देश में मौजूद बेहतरीन तकनीक की सराहना की।

केसीएनए ने अपनी खबर में कहा कि किम ने यूरेनियम संवर्धन केन्द्र के नियंत्रण कक्ष और एक निर्माण स्थल का दौरा किया।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी कीं जिसमें किम को वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करते दिखाया गया है। वहीं, एक किनारे स्लेटी रंग की लंबी ट्यूब की एक श्रृंखला है।

रिपोर्ट में हालांकि यह नहीं बताया गया कि किम ने इस प्रतिष्ठान का दौरा कब किया और ये कहां पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज