विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने युद्धपोत को गंभीर क्षति पहुंचने से किया इनकार, जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पोत के क्षतिग्रस्त होने की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह आपराधिक लापरवाही के कारण हुआ है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इससे पहले, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पोत के क्षतिग्रस्त होने की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह आपराधिक लापरवाही के कारण हुआ है।

उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए अहम माना जा रहा 5,000 टन वजनी विध्वंसक युद्धपोत अपने जलावतरण समारोह के दौरान बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के नेता किम भी शामिल हुए थे।

उत्तर कोरिया की प्रमुख सैन्य समिति ने शुक्रवार को कहा कि जिम्मेदार लोगों को ‘‘अक्षम्य आपराधिक कृत्य’’ के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पोत स्थल पर एक ओर पड़ा हुआ और नीले रंग के कवर ढका हुआ नजर आ रहा है। पोत के कुछ हिस्से पानी में डूबे दिख रहे हैं।

उत्तर कोरिया का कहना है कि इसकी मरम्मत में लगभग 10 दिन लगेंगे, लेकिन बाहरी पर्यवेक्षकों ने इस समय सीमा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पोत को हुआ नुकसान उत्तर कोरिया के दावे से कहीं अधिक गंभीर प्रतीत होता है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि युद्धपोत को ‘‘गंभीर नुकसान नहीं हुआ’’ है और इसे लगभग 10 दिन में ठीक किया जा सकता है। उसने पहले किए गए इस आकलन को खारिज कर दिया कि पोत के निचले हिस्से में छेद हो गए हैं।

उसने कहा कि पोत के निचले में खरोंच आई और समुद्री का कुछ पानी पोत के एक हिस्से में भर गया जिसे निकालने, पोत की मरम्मत करने और खरोंचों को ठीक करने में कुल 10 दिन लगेंगे।

केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग ने इस घटना की जांच शुरू करते हुए चोंगजिन शिपयार्ड के प्रबंधक हांग किल हो को तलब किया है।

केसीएनए के अनुसार, आयोग ने कहा, ‘‘युद्धपोत की स्थिति चाहे कितनी भी बेहतर क्यों न हो, यह सच्चाई बदली नहीं जा सकती कि यह दुर्घटना एक अक्षम्य आपराधिक कृत्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी से कभी बच नहीं सकते।’’

किम ने सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिपयार्ड संचालकों को इस घटना के लिए दोषी ठहराया है। उन्होंने जून के अंत में होने वाली सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी’ की उच्चस्तरीय बैठक से पहले युद्धपोत की मरम्मत का काम पूरा करने का आदेश दिया है।

विध्वंसक युद्धपोत के जलावतरण में विफलता किम के लिए शर्मिंदगी की बात है लेकिन उन्होंने इस असफलता को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है जो नौसेना बलों के आधुनिकीकरण और देश में अनुशासन को बढ़ावा देने के संकल्प को दर्शाने की उनकी कोशिश हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट