विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली एक संदिग्ध मिसाइल का परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सियोल, सात मई (एपी) दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का शनिवार को परीक्षण किया।

सियोल, सात मई (एपी) दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का शनिवार को परीक्षण किया।

इस हफ्ते में यह उत्तर कोरिया का दूसरा परीक्षण है तथा इससे संकेत मिलते हैं कि वह आने वाले हफ्तों में या महीनों में परमाणु परीक्षण कर सकता है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि सिन्पो शहर के पूर्वी बंदरगाह के समीप समुद्र से यह परीक्षण किया गया, जहां उत्तर कोरिया के पास पनडुब्बियों का निर्माण करने वाला एक बड़ा शिपयार्ड है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मिसाइल कितनी दूर जाकर गिरी।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी परीक्षण की पुष्टि की है लेकिन उसने अभी इसकी जानकारियां नहीं दी। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अधिकारियों को सभी ‘‘अप्रत्याशित स्थितियों’’ के लिए तैयार रहने और विमानों तथा जहाजों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।

यह उत्तर कोरिया का पिछले साल अक्टूबर के बाद से पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइल प्रणाली का पहला परीक्षण है। पिछले साल अक्टूबर में उसने छोटी दूरी की एक नयी मिसाइल का परीक्षण किया था।

इससे तीन दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।

यह ताजा परीक्षण उत्तर कोरिया का इस साल का 15वां मिसाइल परीक्षण हो सकता है।

ऐसे भी संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया एक परमाणु परीक्षण स्थल पर सुरंगों को नए सिरे से तैयार कर रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह परमाणु हथियारों का परीक्षण कर सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी