विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने कई क्रूज मिसाइलें दागीं, देश में घुसने वाले अमेरिकी सैनिक पर चुप्पी बनाए रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह उत्तर कोरिया द्वारा इस सप्ताह किया गया दूसरा मिसाइल प्रक्षेपण है। इसे दक्षिण कोरिया में परमाणु हथियारों से लैस अमेरिकी पनडुब्बी की तैनाती के खिलाफ उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह उत्तर कोरिया द्वारा इस सप्ताह किया गया दूसरा मिसाइल प्रक्षेपण है। इसे दक्षिण कोरिया में परमाणु हथियारों से लैस अमेरिकी पनडुब्बी की तैनाती के खिलाफ उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

मिसाइल प्रक्षेपण के बीच उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में दक्षिण कोरिया से सीमा पार कर देश में घुसने वाले अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग (23) पर लगातार पांचवें दिन भी चुप्पी बनाए रखी।

किंग ने पिछले साल अक्टूबर में सियोल में एक अज्ञात व्यक्ति पर हमला करने और एक पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने के मामले में दक्षिण कोरियाई जेल में लगभग दो महीने की सजा काट ली थी। किंग को 10 जुलाई को रिहा कर दिया गया था और उसे सोमवार को टेक्सास के फोर्ट ब्लिस में अपने घर जाना था, जहां उसे अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई और सेवा से बर्खास्तगी का सामना करना पड़ सकता था।

हालांकि, किंग टेक्सास जाने के बजाय पर्यटकों के एक समूह के साथ मंगलवार सुबह दक्षिण और उत्तर कोरिया को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र की यात्रा पर निकला तथा उत्तर कोरियाई की सीमा में घुस गया।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने तड़के चार बजे के आसपास मिसाइल प्रक्षेपण शुरू किया, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पड़ोसी देश ने कितनी मिसाइलें दागीं और इन मिसाइलों ने कितनी दूरी तक उड़ान भरी।

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाएं उत्तर कोरियाई मिसाइल प्रक्षेपण का विश्लेषण कर रही हैं।

उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी राजधानी प्योंगयांग के पास स्थित एक क्षेत्र से छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र में गिरने से पहले इन मिसाइलों ने लगभग 550 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

यह दूरी प्योंगयांग और दक्षिण कोरिया के बंदरगाह शहर बुसान के बीच मौजूद फासले के बराबर है, जहां अमेरिका ने पिछले हफ्ते परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी यूएसएस केंटकी तैनात की है। यह 1980 के दशक के बाद दक्षिण कोरिया में परमाणु हथियारों से लैस किसी अमेरिकी पनडुब्बी की पहली तैनाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\