विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षणों की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु वार्ता में गतिरोध के बीच तनाव बढ़ाता है तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु वार्ता में गतिरोध के बीच तनाव बढ़ाता है तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि दो ‘‘नए तरह के सामरिक प्रक्षेपास्त्रों’’ ने बृहस्पतिवार को पूर्वी तट पर सटीक निशाना लगाया। उत्तर कोरिया के मुख्य समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन की वेबसाइट पर प्रकाशित तस्वीरों में एक मिसाइल को उड़ान भरते हुए दिखाया गया है।

केसीएनए ने मिसाइल परीक्षण पर नजर रखने वाले शीर्ष अधिकारी री प्योंग चोल के हवाले से कहा कि इस नए हथियार से देश की सैन्य क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी और यह कोरियाई प्रायद्वीप पर सभी तरह के सैन्य खतरों से निपटेगा।

जापानी अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को जिन दो हथियारों का परीक्षण किया गया वे बैलिस्टिक मिसाइलें थीं जिन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगा रखा है।

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के अनुसार उत्तर कोरिया ने रविवार को दो अन्य मिसाइलों का भी परीक्षण किया था लेकिन ये संभवत: क्रूज मिसाइलें थी जो प्रतिबंधित नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अपने सहयोगियों और साझेदारों से परामर्श कर रहे हैं। अगर वह तनाव बढ़ाता है तो इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। हम इसके अनुसार प्रतिक्रिया देंगे। लेकिन मैं कूटनीति के लिए भी तैयार हूं लेकिन यह परमाणु कार्यक्रम बंद करने की शर्त पर होगा।’’

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों की निगरानी करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक समिति की बैठक बुलाई है और यह बंद कमरे में शुक्रवार को हो सकती है। इस समिति में परिषद के सभी 15 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू