विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी में दक्षिण कोरियाई ड्रोन के अवशेष मिलने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिनमें एक क्षतिग्रस्त विमान दिख रहा है, जिसके चौड़े, वी-आकार के पंख हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिनमें एक क्षतिग्रस्त विमान दिख रहा है, जिसके चौड़े, वी-आकार के पंख हैं।

उसने कहा कि उत्तर कोरिया की सेना और सरकारी सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त जांच से निष्कर्ष निकला है कि 13 अक्टूबर को मिला ड्रोन वैसा ही है, जैसा ड्रोन अक्टूबर की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई सैन्य परेड में दिखाई दिया था।

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर आरोप लगाया है कि उसने इस महीने तीन बार रात के समय प्योंगयांग के हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर उत्तर कोरिया का विरोध करने वाले पर्चे गिराए। उसने धमकी दी है कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वह बलपूर्वक जवाब देगा।

उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्योंगयांग में कथित रूप से पाया गया ड्रोन संभवतः उन ड्रोन में से एक है जिनका उपयोग पर्चे गिराने के लिए किया गया था, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी और जांच की आवश्यकता है।

मंत्रालय ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया इस बात से इनकार करता है कि विमान का इस्तेमाल पर्चे गिराने के लिए किया गया था तो यह दक्षिण कोरिया की सेना द्वारा उत्तर कोरिया के हवाई क्षेत्र में एक अन्य घुसपैठ की बात को स्वीकार करना होगा।

उसने कहा कि अगर उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया की सेना द्वारा अपनी क्षेत्रीय जमीन, हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्र का एक और उल्लंघन किए जाने की पुष्टि करता है, तो इसे ‘‘युद्ध की घोषणा’’ माना जाएगा और तत्काल जवाबी हमला किया जाएगा।

दक्षिण कोरिया की सेना ने ड्रोन संबंधी उत्तर कोरिया की रिपोर्ट पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम