देश की खबरें | नोर्किया हमारे लिये बड़ा खिलाड़ी है, उनसे ऐेसे ही प्रदर्शन की उम्मीद : बावुमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका की सफेद गेंद की टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने बुधवार को कहा कि तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया भले ही इंडियन प्रीमियर लीग में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हों लेकिन वह भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अहम भूमिका अदा करेंगे।

नयी दिल्ली, आठ जून दक्षिण अफ्रीका की सफेद गेंद की टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने बुधवार को कहा कि तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया भले ही इंडियन प्रीमियर लीग में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हों लेकिन वह भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अहम भूमिका अदा करेंगे।

नोर्किया कूल्हे की चोट के कारण पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर थे। इस तेज गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए वापसी की, पर शुरू के कुछ मैचों में बाहर रहे। हालांकि उनमें उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की झलक दिखायी नहीं दी।

बावुमा ने भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘एनरिक हमारे लिये बड़ा खिलाड़ी है, वह गेंदबाजी इकाई का अहम हिस्सा है। जब वह आईपीएल से जुड़ा था तो वह चोट के कारण काफी लंबे समय से बाहर था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह जितना ज्यादा खेलेगा, उतना ही उस स्तर के करीब पहुंच जायेगा, जिसका वह सक्षम है। वह हमारी टीम का अहम सदस्य है और हम उससे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। ’’

पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं तो मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने साल के शुरू में तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मैचों के दौरे पर छह में से पांच मैच जीते थे।

हालांकि बावुमा की टीम को अब युवा भारतीय टीम से भिड़ना है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह रोमांचक श्रृंखला है। हम हाल में भारतीय टीम से भिड़े थे लेकिन यह अलग दिखने (युवा खिलाड़ियों) वाली टीम है। टीम में काफी युवा चेहरे हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो खुद को साबित करना चाहेंगे और कुछ भारतीय टीम में स्थान के लिये दावा मजबूत करना चाहेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये प्रेरणा की कोई कमी नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने जो प्रदर्शन किया था, हमें नहीं लगता कि वैसा ही प्रदर्शन दिखायी देगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी