देश की खबरें | नूंह हिंसा का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह में हुई साम्प्रदायिक हिंसा में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने जिले के तावडू इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 22 अगस्त हरियाणा के नूंह में हुई साम्प्रदायिक हिंसा में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने जिले के तावडू इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान आमिर के रूप में की गई है, जो डिढारा गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके सहयोगियों के तावडू के निकट अरावली पहाड़ियों में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया था।

उसने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को पकड़ने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि पहाड़ियों में छिपे सांप्रदायिक हिंसा के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

उसने बताया कि आमिर के पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर 31 जुलाई को नूंह में शुरू हुई झड़प गुरुग्राम तक फैल गई थी। इस हिंसा में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा