देश की खबरें | ‘इस तरह के झटके पहले कभी नहीं महसूस किए’: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद घबराए लोगों ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह आए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटकों से लोगों की नींद खुली और घबरा कर वे घरों से बाहर भागे।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह आए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटकों से लोगों की नींद खुली और घबरा कर वे घरों से बाहर भागे।

भूकंप का केंद्र धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र में पांच किलोमीटर की गहराई पर था और वहां कुछ लोगों को भूकंप के बाद तेज आवाजें सुनाई देने की खबरें हैं।

सीताराम बाजार निवासी अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह के झटके महसूस नहीं किए। कुमार ने कहा, ‘‘जब मैं उठा तो मुझे तेज कंपन महसूस हुआ और मैं घबरा गया। मैंने और मेरी पत्नी ने तुरंत बच्चे को जगाया और बाहर की ओर भागे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हृदय रोगी हूं, इसलिए मैं और भी ज्यादा घबरा गया।’’

सीताराम बाजार के एक अन्य निवासी सुंदर लाल ने शुरू में इसे छत पर मौजूद बंदरों की हरकत समझी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो हमें लगा कि छत पर मौजूद बंदर शोर मचा रहे हैं, लेकिन फिर हमें एहसास हुआ कि यह भूकंप है, इसलिए हम सब बाहर भागे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत तेज भूकंप था और हम सब डर गए थे। लेकिन शुक्र है कि झटके ज्यादा देर तक नहीं रहे।’’

नेहरू नगर निवासी अनिल ने ‘पीटीआई-वीडियोज’ को बताया कि जैसे ही उन्हें भूकंप का झटका महसूस हुआ वह अपनी दो साल की बेटी के साथ घर से बाहर भागे।

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत तेज आवाज सुनाई दी और तेज झटके आए। मैं और मेरी पत्नी बहुत डर गए थे। सबसे पहले हमने अपनी बेटी को उठाया और बाहर भागे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\