गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 162.50 रुपये सस्ता

रसोई गैस ग्राहकों को सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। जो ग्राहक इससे अधिक सिलेंडर खरीदते हैं या जिन्होंने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें बाजार मूल्य पर बिना सब्सिडी के सिलेंडर खरीदना होता है।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर शुक्रवार से 162.50 रुपये सस्ता हो गया। बीते दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत गिरने के चलते यह लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कमी की गयी है।

रसोई गैस ग्राहकों को सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। जो ग्राहक इससे अधिक सिलेंडर खरीदते हैं या जिन्होंने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें बाजार मूल्य पर बिना सब्सिडी के सिलेंडर खरीदना होता है।

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन (बंद) किया गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की मांग घटी है जिसके चलते उसकी कीमतें रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गयी हैं।

पिछले महीने ब्रेंट कच्चा तेल 15.98 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड निचले स्तर तक चला गया था। यह दो दशक में कच्चे तेल की सबसे कम कीमत रही। शुक्रवार को ब्रेंट कच्चा तेल 26.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

सरकारी ईंधन कंपनियों की सूचना के अनुसार बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 581.50 रुपये रह जाएगी। बृहस्पतिवार को यह 744 रुपये थी।

गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में यह जनवरी 2019 के बाद सबसे बड़ी कटौती है। तब सिलेंडर की कीमत 150.50 रुपये कम हुई थी।

इससे पहले गैर-सब्सिडी सिलेंडर के दाम अप्रैल में 61.50 रुपये और मार्च में 53 रुपये कम हुए जबकि फरवरी में दाम 144.5 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। लेकिन मार्च से अब तक गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत में कुल 277 रुपये की कमी आ चुकी है। यह फरवरी में की गयी वृद्धि से अधिक है।

मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 714.50 रुपये से घटकर 579 रुपये रह गयी।

सूचना के अनुसार वाणिज्यिक उपयोग वाले 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 1,285 रुपये से घटकर 1,029.50 रुपये रह गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी