जरुरी जानकारी | गैर-खाद्य बैंक ऋण जुलाई में 15.1 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों का गैर-खाद्य ऋण जुलाई, 2022 एक साल पहले की तुलना में 15.1 प्रतिशत बढ़ गया। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 5.1 प्रतिशत बढ़ा था।

मुंबई, 30 अगस्त बैंकों का गैर-खाद्य ऋण जुलाई, 2022 एक साल पहले की तुलना में 15.1 प्रतिशत बढ़ गया। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 5.1 प्रतिशत बढ़ा था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आरबीआई के जुलाई, 2022 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों को दिये गये ऋण ब्योरे के अनुसार, कृषि और संबंधित गतिविधियों को दिये जाने वाले ऋण में जुलाई में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले इसी माह में यह वृद्धि 11.1 प्रतिशत थी।

इसके अलावा उद्योग क्षेत्र को दिया गया ऋण जुलाई, 2022 में बढ़कर 10.5 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले के इसी महीने में यह 0.4 प्रतिशत था।

आकार के लिहाज से मध्यम श्रेणी के उद्योगों को दिये गये कर्ज में जुलाई के दौरान 5.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले के इसी महीने में यह आंकड़ा 3.8 प्रतिशत था।

वहीं, मझोले उद्यमों के मामले में कर्ज वृद्धि आलोच्य महीने में 36.8 प्रतिशत रही, जो जुलाई, 2021 में 59 प्रतिशत थी।

सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए ऋण वृद्धि जुलाई, 2022 में बढ़कर 28.3 प्रतिशत हो गई है। एक साल पहले के इसी महीने में यह 10.5 प्रतिशत पर थी।

आंकड़ों के अनुसार, व्यक्तिगत ऋण पिछले माह में 18.8 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें एक साल पहले इसी महीने में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें