देश की खबरें | पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 15 सितंबर अंतिम तारीख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकान और सिफारिश करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है और इसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकान और सिफारिश करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है और इसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आम लोग पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें भेज सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि वे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

1954 में स्थापित किए गए तीन पद्म पुरस्कार - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं।

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इनकी घोषणा की जाती है।

पद्म पुरस्कारों के माध्यम से सरकार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, जनसेवा, लोक सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में "विशिष्ट कार्य" को मान्यता देती है।

सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। मगर इसमें सरकारी डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छूट दी गई है।

बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को "पीपुल्स पद्मा" में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उसमें कहा गया है कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों में से तथा और समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान पाने की हकदार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी