देश की खबरें | सुरक्षा के लिए रात में निरीक्षण के वास्ते अधिकारी नामित करें: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने देश के सभी 17 रेलवे जोन के महाप्रबंधकों से ट्रेन परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते रात्रिकालीन निरीक्षण की व्यवस्था प्रारंभ करने का आग्रह किया है।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने देश के सभी 17 रेलवे जोन के महाप्रबंधकों से ट्रेन परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते रात्रिकालीन निरीक्षण की व्यवस्था प्रारंभ करने का आग्रह किया है।

कुमार ने 10 अक्टूबर 2024 को महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में सुझाव दिया कि रात्रिकालीन निरीक्षण के लिए अधिकारी नामित किए जाएं। साथ ही यह भी निगरानी की जाए कि निरीक्षण कार्य ठीक से किया जा रहा है या नहीं।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि रात्रिकालीन निरीक्षण रेलवे परिचालन की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है और आठ अक्टूबर को आयोजित सुरक्षा समीक्षा बैठक में इस पर जोर दिया गया था।

कुमार ने लिखा, ‘‘जीएम/डीआरएम को यह प्रणाली लागू करनी चाहिए तथा रात्रिकालीन निरीक्षण में सामने आने वाली समस्याओं को हल करना चाहिए।’’

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड चाहता है कि रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सभी डिवीजन और जोन अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की यह अच्छी पहल है। रात्रिकालीन निरीक्षण से कर्मचारी हर वक्त सतर्क रहेंगे साथ ही बदमाशों में भी डर पैदा होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\