देश की खबरें | नोएडा का सीए 168 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी के जरिये धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु पुलिस ने 168 करोड़ रुपये की फर्जी ई-बैंक गारंटी के जरिए 11 निजी कंपनियों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 27 मार्च बेंगलुरु पुलिस ने 168 करोड़ रुपये की फर्जी ई-बैंक गारंटी के जरिए 11 निजी कंपनियों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नोएडा निवासी आशीष रॉय उर्फ आशीष सक्सेना (45) को कुवैत से लौटने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।

आशीष के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने फरवरी में लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब इन कंपनियों द्वारा जमा की गई ई-बैंक गारंटी फर्जी पाए जाने के बाद ‘नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड’ के एक अधिकारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने पेशेवर संबंधों का इस्तेमाल कर ई-बैंक गारंटी प्रमाणपत्र मुहैया करने के बहाने इन निजी कंपनियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा वित्तीय सलाहकारों से संपर्क किया और कमीशन के रूप में पांच करोड़ रुपये प्राप्त किए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह अपने सहयोगी की मदद से कथित तौर पर कुवैत से काम कर रहा था। उसके सहयोगी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि 11 निजी कंपनियों में से नौ बेंगलुरु से बाहर की हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन और विभिन्न बैंक खातों की 10 चेक बुक बरामद की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\