देश की खबरें | नोएडा : अंगीठी की जहरीली गैस से महिला की मौत, बेटे की हालत नाजुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए मां-बेटे की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 14 जनवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए मां-बेटे की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि बिरौडी गांव में रहने वाली गायत्री (35 वर्ष) नाम की महिला अपने 11 वर्षीय बेटे रोहित के साथ शनिवार रात को अपने घर में अंगीठी जलाकर कमरा बंद करके सो गई।

उन्होंने बताया कि अंगीठी के धुएं से उनके कमरे में जहरीली गैस फैल गई और दोनों मां-बेटे बेहोश हो गए।

अधिकारी ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला महिला का पति मनोज जब सुबह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उनकी पत्नी और बच्चे दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मनोज ने घर का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो मां-बेटे को बेहोश पाया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सक ने गायत्री को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट