देश की खबरें | नोएडा: ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में पुलिस ने ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत वांछित 15 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 25 अप्रैल नोएडा में पुलिस ने ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत वांछित 15 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर 142 थाना पुलिस शुक्रवार सुबह एफएनजी सर्विस रोड पर अवरोधक लगाकर वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी उसने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस दल पर गोलियां चला दीं जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी।

अवस्थी ने बताया कि आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है और उसके खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\