देश की खबरें | नोएडा : पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 28 फरवरी नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि ‘एमिटी स्कूल’ के गोल चक्कर के पास जांच कर रहे पुलिस दल ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली फरीदाबाद निवासी विजय (25) के पैर में लगी।

शुक्ला ने बताया कि विजय का दूसरा साथी नौशाद फरार हो गया लेकिन उसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों के पास से विभिन्न जगहों से लूटे गए आठ मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त हुई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि जब्त की गई मोटरसाइकिल भी चोरी की है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर