देश की खबरें | आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को बचाने के लिए नोएडा के उपनिरीक्षक ने नाले में छलांग लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को पुलिस के उपनिरीक्षक ने नशे में धुत एक व्यक्ति को आत्महत्या से बचाने के लिए गहरे नाले में छलांग लगा दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को पुलिस के उपनिरीक्षक ने नशे में धुत एक व्यक्ति को आत्महत्या से बचाने के लिए गहरे नाले में छलांग लगा दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह फेज 2 पुलिस से संबद्ध हैं और स्थानीय पंचशील चौकी के प्रभारी हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे की हालत में आत्महत्या करने की कोशिश में शहीद भगत सिंह रोड के पास गहरे और गंदे नाले में गिर गया ।

उन्होंने बताया कि कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह, उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) नवनीत कुमार और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि व्यक्ति नाले के तेज बहाव वाले गंदे पानी में बह गया है।

प्रवक्ता ने कहा, "असाधारण बहादुरी का परिचय देते हुए सिंह नाले में कूद गए और उस व्यक्ति को बचा लिया।"

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड