देश की खबरें | नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, चार के पैर में लगी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने बिसरख इलाके में मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 14 जनवरी गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने बिसरख इलाके में मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन बदमाशों में से दो को सोमवार रात और चार को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ‘बालाजी किचन इक्विपमेंट’ कंपनी में चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की मौजूदगी की सूचना पर सोमवार रात पुलिस ने बिसरख थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद शाहरुख और आकाश त्यागी नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अवस्थी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को यह भी सूचना मिली कि इस चोरी में उनके चार अन्य साथी भी शामिल थे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आज सुबह चिपियाना की पंचविहार कॉलोनी में अन्य आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन आता दिखा।

उन्होंने बताया कि जब वाहन का पीछा किया गया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस दल पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली दो आरोपियों के पैर में लगी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अवस्थी ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान मुनाफ, गुलजार, आजाद और गोलू उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इनके पास से चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल वाहन तथा हथियार बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट