देश की खबरें | नोएडा: शराब की फैक्टरी पर छापेमारी, दो आरोपी मृत मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर जनपद व गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत थाना कासना क्षेत्र के साइड -5 में स्थित शराब की एक फैक्टरी पर छापेमारी की, जहां जहरीली शराब बनाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मृत पाए गए हैं। यहां पर बनी शराब पीकर ही बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सात जनवरी को छह लोगों की मौत हो गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 10 जनवरी बुलंदशहर जनपद व गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत थाना कासना क्षेत्र के साइड -5 में स्थित शराब की एक फैक्टरी पर छापेमारी की, जहां जहरीली शराब बनाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मृत पाए गए हैं। यहां पर बनी शराब पीकर ही बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सात जनवरी को छह लोगों की मौत हो गई थी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया, ‘‘एक सूचना के आधार पर फैक्टरी पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वहां प्रदीप तथा संतोष नामक दो लोग मृत पाए गए। दोनों शराब बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक थे।’’

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने वहां से 35 पेटी जहरीली शराब, जहरीली शराब बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री व उपकरण आदि बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि सात जनवरी को जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पांडे ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि इनका एक साथी कलुआ ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उपचाराधीन है। वह भी जहरीली शराब कांड के मामले में वांछित है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के साइड- 5 स्थित फैक्टरी को आरोपियों ने दो जनवरी को किराए पर लिया था। यहां अभी शराब बनानी शुरू नहीं की गई थी बल्कि पहले बनाई गई जहरीली शराब बुलंदशहर से यहां पर लाकर रखी गई थी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद की बनाई जहरीली शराब पीने की वजह से संतोष तथा प्रदीप की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी