देश की खबरें | नोएडा: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), तीन अप्रैल नोएडा के सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान फर्रुखाबाद निवासी निलेश चौहान और नोएडा के बहलोलपुर निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है जो 50 से अधिक आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम बहलोलपुर अंडरपास पर जांच कर रही थी तभी गढ़ी गोल चक्कर की तरफ से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे।

उन्होंने बताया कि जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने लगभग एक किलोमीटर दूर तक उनका पीछा किया।

अवस्थी ने कहा, ‘‘खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में जा लगी।’’

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से एक तमंचा, चोरी किए आठ मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान