देश की खबरें | नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिसरख थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 27 नवंबर बिसरख थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (जोन द्वितीय) सुनिति ने बताया कि सोमवार सुबह बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस बदमाशों की तलाश में जांच कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल से दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया। लेकिन हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। पुलिस से खुद को घिरा पाकर बदमाश गोली चलाते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे एक बदमाश मनोज चतुर्वेदी घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चतुर्वेदी दिल्ली के सदर बाजार का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि बदमाश का एक साथी मौके से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, देसी तमंचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। डीसीपी ने बताया कि उक्त बदमाश के खिलाफ लूटपाट सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड