देश की खबरें | नोएडा पुलिस ने बीते करीब दो साल में 619 अपराधियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर में बीते लगभग दो साल के दौरान अपने विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़, लूट, चोरी, गोहत्या के आरोपियों समेत कुल 619 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

नोएडा, 30 नवंबर नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर में बीते लगभग दो साल के दौरान अपने विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़, लूट, चोरी, गोहत्या के आरोपियों समेत कुल 619 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान हुईं मुठभेड़ में गोली लगने से 270 बदमाश घायल हुए, जबकि एक की मौत हो गई। इसके अलावा गिरफ्तार बदमाशों के पास से 283 तमंचे, 462 कारतूस और 13 चाकू बरामद किए गए हैं।

गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गली-मोहल्लों में होने वाले अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई गई है और बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में एक 1 जनवरी 2023 से नवंबर 2024 तक 448 मामले दर्ज करके 619 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें अधिकांश मामले पुलिस मुठभेड़ से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि नोएडा जोन में 226 मामले दर्ज करते हुए 332 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकि सेंट्रल नोएडा जोन में 122 मामले दर्ज करके 183 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि ग्रेटर नोएडा जोन में 60 मामले दर्ज करने के बाद 104 बदमाश गिरफ्तार किए गए।

सिंह ने कहा कि 1 जनवरी 2023 से 14 नवंबर 2024 तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बदमाशों के साथ 228 मुठभेड़ हुईं, जिसके बाद कुल 406 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 270 बदमाश घायल हुए जबकि थाना बिसरख क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नोएडा जोन में 177, सेंट्रल जोन में 106 जबकि ग्रेटर नोएडा जोन में 90 बदमाश गिरफ्तार किए गए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड