देश की खबरें | नोएडा पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

नोएडा, 18 दिसंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने शुक्रवार रात को गश्त के दौरान बदमाश रवि कुमार को वाजिदपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा परथला गोल चक्कर के पास से सोनू आलम को, गांव बहलौलपुर के पास से जितेंद्र को, सेक्टर 67 झुग्गी बस्ती के पास से धर्मेंद्र कुमार लांबा को, सोनवीर उपाध्याय को, छजारसी गांव के पास से भगवानदास को गिरफ्तार किया। इन सभी के पास से अलग-अलग मात्राओं में शराब बरामद की गई।

इसके अलावा शिव शंकर यादव को पुलिस ने 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने चार शराब तस्करों - देवदत्त, राजेश यादव, रिंकू नाम और महेश को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना सूरजपुर पुलिस और थाना सेक्टर 49 पुलिस ने दो शातिर बदमाशों रोहित और राहुल अमीन को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक आरोपी नेत्रपाल को गिरफ्तार किया है। थाना दनकौर पुलिस ने सुरेश उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर उसके पास से हरियाणा मार्का शराब बरामद की। यह आरोपी इससे पूर्व भी कई बार जेल जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट