देश की खबरें | नोएडा : अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने पर एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 13 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के निकट हुई।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि हाथरस के रहने वाले कमल दीक्षित और ग्वालियर के रहने वाले हर्ष चतुर्वेदी की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कमल और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अधिकारी ने बताया कि उपचार के दौरान कमल दीक्षित की मौत हो गई, जबकि हर्ष चतुर्वेदी की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\