देश की खबरें | नोएडा : व्यक्ति ने गलती से ट्रांसफर हुए बैंक के करीब 26 लाख रुपये हड़पे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में निजी बैंक ने एक व्यक्ति पर 26,15,905 रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। तकनीकी खामी के कारण बैंक ने गलती से आरोपी व्यक्ति के खाते में यह रकम हस्तांतरित कर दी थी।

नोएडा (उप्र), 16 दिसंबर नोएडा में निजी बैंक ने एक व्यक्ति पर 26,15,905 रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। तकनीकी खामी के कारण बैंक ने गलती से आरोपी व्यक्ति के खाते में यह रकम हस्तांतरित कर दी थी।

आरोप है कि व्यक्ति ने अपने खाते में आई इस रकम को तत्काल चेक और ऑनलाइन माध्यम से निकाल कर हड़प लिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में निजी बैंक के अधिकारी पंकज बांगर ने बताया कि साइबर अपराध थाने में दर्ज एक मामले में नीरज कुमार नामक व्यक्ति से 58 हजार रुपये साइबर ठगी हुई थी, जिसमें तत्काल शिकायत हो जाने के कारण बैंक की तरफ से ठगी के 58 हजार रुपये को ‘फ्रीज’ कर दिया गया था। स्थानीय अदालत के आदेश के बाद कुमार के ठगी में गए रुपये को बैंक की तरफ से खाते में वापस किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान तकनीकी खामी की वजह से बैंक से 58 हजार रुपये की जगह नीरज कुमार के खाते में कुल 26,15,905 रुपये हस्तांतरित हो गए, जिसे कुमार ने तत्काल 13,50,000 रुपये चेक के जरिए तथा शेष धनराशि ऑनलाइन के माध्यम से दूसरे बैंक खाते में हस्तांतरित कर लिए।

उन्होंने बताया कि बैंक की सतर्कता टीम ने जांच की तो पूरी घटना की जानकारी हुई।

अधिकारी ने बताया इसके बाद बैंक की तरफ से नीरज कुमार को रुपये वापस करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने बेईमानी पूर्वक ये रकम हड़प ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में अधिकारी की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत