देश की खबरें | नोएडा : घर में जुए का अड्डा चला रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 51 में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर पर जुए का अड्डा चला रहा था और पैसे की हार-जीत को लेकर शुक्रवार रात वहां मारपीट हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 21 मई नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 51 में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर पर जुए का अड्डा चला रहा था और पैसे की हार-जीत को लेकर शुक्रवार रात वहां मारपीट हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि घटनास्थल पर गोलीबारी हुई है, जिसके बाद वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जुए के अड्डे के संचालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नगदी, ताश की गड्डी, बीयर की बोतल आदि बरामद की गई है।

सेक्टर 49 थाने के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा के मुताबिक, बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि होशियारपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट हो रही है और इस दौरान गोली भी चली है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि होशियारपुर गांव में रहने वाला संजय यादव नामक व्यक्ति अपने घर पर जुए का अड्डा चलाता है।

धामा के अनुसार, वहां पर जुआ खेलने आए कुलदीप, सुंदर, प्रमोद, शकील, राजेंद्र आदि के बीच हार-जीत को लेकर झगड़ा और मारपीट हुई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने संजय सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 41 हजार रुपये नगद, बीयर की बोतल, ताश की गड्डी, माचिस, मोमबत्ती आदि बरामद हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी