नोएडा की फैक्ट्री में तीन दिन के भीतर दूसरी बार आग लगी, छह घंटे में काबू पाया गया

उक्त कारखाने में 28 अप्रैल को भी आग लगी थी।

जमात

नोएडा, 30 अप्रैल थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हो गया है।

उक्त कारखाने में 28 अप्रैल को भी आग लगी थी।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब भयंकर आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। सीएफओ ने बताया कि छह घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने बताया कि टेप बनाने वाली कंपनी में केमिकल का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि ड्रमों व केनों में भरकर रखे केमिकल के आग की चपेट में आने से इसे बुझाने में काफी परेशानी हुई।

सिंह ने बताया कि उक्त कंपनी में मंगलवार सुबह भी आग लग गई थी जिसमें भी करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हुआ था।

उन्होंने कहा कि दमकल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं कि तीन दिन के अंतराल में फैक्ट्री में दो बार आग कैसे लग गई।

उन्होंने बताया कि नोएडा व गाजियाबाद से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है जो मौके पर पहुंचकर आग के कारणों का पता लगा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें