देश की खबरें | नोएडा : कैब सेवा प्रदाता कंपनी का चालक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कैब सेवा प्रदाता कंपनी में मोटरसाइकिल चलाने की आड़ में युवातियों से लूटपाट किया करता था। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 31 मई उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कैब सेवा प्रदाता कंपनी में मोटरसाइकिल चलाने की आड़ में युवातियों से लूटपाट किया करता था। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान इस शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि बिसरख स्थित स्टेलर सोसायटी में रहने वाली महिला अधीर सक्सेना ने 30 मई को थाना सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 29 मई की सुबह उसने कैब सेवा प्रदाता कंपनी की एक मोटरसाइकिल बुक की थी, जिसपर सवार होकर वह ग्रेटर नोएडा से नोएडा के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन जा रही थी।

पीड़िता के अनुसार, सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर वह जब भुगतान करने लगी तभी बाइक चालक ने अचानक से उसका मोबाइल फोन, बैग आदि छीन लिया।

शिकायत में बताया गया कि उसके बैग में ऑफिस का लैपटॉप, मेकअप का सामान, पर्स, नकदी, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, पेटीएम, मेट्रो कार्ड जैसी जरूरी चीजें थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी और सूचना मिली कि बीती (बृहस्पतिवार) रात महिला से सामान लूटने वाला बदमाश सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश की तलाश में घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन उसने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया।

अधिकारी ने बताया कि खुद को मुसीबत में देख बदमाश ने पुलिस दल पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो सीधे आरोपी के पैर में लगी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रमोद (34) के रूप में हुई है, जो सेक्टर 66 मामूरा गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके पास से महिला से लूटा हुआ सामान, बाइक, देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पूर्व में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट