देश की खबरें | नोएडा: सोसाइटी में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक आवासीय सोसाइटी की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 20 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक आवासीय सोसाइटी की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 20 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सेक्टर 126 थानाक्षेत्र के सेक्टर-131 में ‘जेपी विश टाउन सोसाइटी’ में एक निर्माणाधीन इमारत में हुई।

थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बलियान ने बताया कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला सुमित सेक्टर 131 में निर्माणाधीन इमारत में मजदूर के रूप में काम करता था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद सुमित अनियंत्रित होकर ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि सुमित को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें