देश की खबरें | नोएडा : दंपति से मारपीट का आरोपी सिपाही निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में तैनात सिपाही द्वारा दंपति से कथित तौर पर मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नोएडा(उप्र), 30 अप्रैल गौतमबुद्ध नगर जिले में तैनात सिपाही द्वारा दंपति से कथित तौर पर मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीटा दो थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को ऐच्छर चौकी क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पीआरवी मदद के लिए मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचा और वहां मौजूद एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। इससे नाराज सिपाही ने गुस्से में आकर व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। बीचबचाव में आई महिला के साथ भी मारपीट की।

प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

उन्होंने बताया कि वीडियो का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही भूपेंद्र मलिक को निलंबित कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स