देश की खबरें | नोएडा: मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या के मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में विभिन्न स्थानों पर चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली जिनमें तीन मामलों में मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाये जाने की बात सामने आई है, वहीं एक अन्य मामले में कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 10 मई जिले में विभिन्न स्थानों पर चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली जिनमें तीन मामलों में मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाये जाने की बात सामने आई है, वहीं एक अन्य मामले में कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के चिपयाना गांव के जंगल में मंगलवार शाम मोहित यादव (25) पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी ग्राम बम्हेटा गाजियाबाद का शव एक पेड़ की डाल से फंदे से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके खुदकुशी करने की क्या वजह हो सकती है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के कैमूर चुहड़पुर गांव में रहने वाली पूनम पत्नी सोमपाल ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्होंने कहा कि पूनम को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना नॉलेज पार्क- तीन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाली महिला श्रमिक लक्ष्मी (52 वर्ष) ने कल रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्ला ने कहा कि महिला के खुदकुशी करने की वजह मानसिक तनाव पता चली है। शुक्ला के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय हेमा पुत्री ओम प्रकाश ने भी बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस इन मामलों में आगे जांच कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट