देश की खबरें | नोएडा: ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर ‘ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर’ बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 अगस्त नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर ‘ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर’ बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान पुरुषोत्तम, दीपक, राम बालक राय और अमर सिंह के रूप में हुई है । इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार रात सेक्टर-63 में छापेमारी की और यहां संचालित किए जा रहे एक अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है।

उन्होंने बताया कि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि कई अन्य फरार हो गए। अवस्थी ने बताया कि मौके से पुलिस ने 33 लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, प्रिंटर, क्यूआर कोड की तीन मशीन, ई-स्टांप आदि बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘ये लोग ‘ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर’ (शेयर बाजार कारोबार में इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर) बेचने के नाम पर कॉल सेंटर से विदेशों में रहने वाले लोगों से संपर्क करते थे और अपने जाल में फंसा कर उनसे लाखों रुपये ठग लेते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पाया गया है कि ये लोग भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में अपना पंजीकरण होने का दावा करते थे जो कि फर्जी था।’’ उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू