देश की खबरें | नोएडा: होटल के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के एक होटल के एक कमरे से एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने मामले में उसके पुरुष मित्र को हिरासत में लिया है।
नोएडा, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के एक होटल के एक कमरे से एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने मामले में उसके पुरुष मित्र को हिरासत में लिया है।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति 36 वर्षीय महिला को लेकर थाना क्षेत्र के छीजारसी गांव स्थित एक होटल में आया और रात्रि में दोनों वहीं रुके।
उन्होंने बताया कि देर रात महिला का लहूलुहान शव होटल के कमरे में मिला है।
मान ने बताया कि महिला के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा महिला के पुरुष मित्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)