खेल की खबरें | हमारी टीम में कोई बड़ा या छोटा नहीं: गुजरात टाइटन्स की सफलता पर हार्दिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि उनकी टीम में कोई बड़ा -छोटा नहीं है और सभी खिलाड़ी बराबर है।

मुंबई, 30 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि उनकी टीम में कोई बड़ा -छोटा नहीं है और सभी खिलाड़ी बराबर है।

पीठ में चोट के कारण हार्दिक यूएई में टी20 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। उनकी अगुवाई में हालांकि गुजरात की टीम ने नौ मैचों में आठ में जीत दर्ज की।

टीम ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह विकेट से हराकर प्ले ऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

पंड्या ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ एक व्यक्ति के रूप में मैं सिर्फ अपना विकास नहीं करना चाहता हूं।  मुझे अपनी टीम के साथियों या अपने आसपास के लोगों के साथ आगे बढ़ना पसंद है। यही हमारी सफलता का कारण भी है। जाहिर है, मैं कप्तान हो सकता हूं, लेकिन हमारी टीम में कोई सीनियर जूनियर नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस मामले में हर कोई एक ही रास्ते पर है, सब का एक ही लक्ष्य है। टीम में सभी खिलाड़ियों को लगता है कि वह कप्तान की तरह ही अहम है।’’

इस 28 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हां जाहिर है, मैं नयी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। मेरे आस पास शानदार लोगों का समूह है। जिस तरह से परिणाम हमारे पक्ष में रहे है , मैं उससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड