ताजा खबरें | इस चुनाव में भाजपा की कोई नाटकबाजी-जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली : मायावती

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के कटरा स्थित पर्यटन मैदान में शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में अलग अलग चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं ।

श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के कटरा स्थित पर्यटन मैदान में शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में अलग अलग चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं ।

उन्होंने कहा ''भाजपा को देश की जनता समझ चुकी है, कि इनकी पार्टी ने अब तक देश के विशेष तौर पर गरीबों, कमजोर, मध्यमवर्गीय व अन्य मेहनतकश तबकों को अच्छे दिन दिखाने के जो असंख्य प्रलोभन भरे वादे किए तथा कई हवा हवाई कागजी गारंटी दी थी, हकीकत में उसका एक चौथाई भी ये पूरा नहीं कर सके।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस बार चुनाव में इनकी कोई भी पुरानी व नई चल रही नाटकबाजी, जुमलेबाजी एवं गारंटी काम में आने वाली नहीं है।''

हर सभाओं की तरह मायावती ने यहां भी दोहराया, ''देश में बहुजन समाज पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसने इलेक्टोरल बांड के जरिए किसी पूंजीपति से पैसा नहीं लिया है।''

मायावती ने कांग्रेस व गठबंधन दलों तथा भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर जमकर हमले किए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "आजादी के बाद ज्यादातर समय देश और अधिकतर राज्यों में कांग्रेस की सरकारें रहीं लेकिन अपनी गलत नीतियों व कार्यप्रणाली से ये सत्ता से बाहर हो गयी। यही स्थिति इनकी सहयोगी पार्टियों की भी है।''

श्रावस्ती में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट