खेल की खबरें | गुलाबी गेंद के टेस्ट में जरूरी सामंजस्य के लिये कोई तय मानदंड नहीं : बुमराह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेटरों को गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलते समय मानसिक तौर पर सामंजस्य बिठाना होता है लेकिन कोई तय मानदंड नहीं है क्योंकि अब तक खेले गए दिन रात के तीनों टेस्ट में हालात अलग अलग थे ।

बेंगलुरू, 11 मार्च भारत के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेटरों को गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलते समय मानसिक तौर पर सामंजस्य बिठाना होता है लेकिन कोई तय मानदंड नहीं है क्योंकि अब तक खेले गए दिन रात के तीनों टेस्ट में हालात अलग अलग थे ।

भारत को श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से दिन रात का टेस्ट खेलना है । इससे पहले भारतीय टीम बांग्लादेश, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेल चुकी है ।

बुमराह ने कहा कि गुलाबी गेंद के टेस्ट को लेकर अभी भी टीम सीखने की प्रक्रिया में है ।

उन्होंने मैच से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर हमें हालात के अनुरूप तेजी से ढलना होगा । गुलाबी गेंद क्षेत्ररक्षण के समय अलग लगी है । आप जैसा आंकते हैं, यह उससे पहले आ जाती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दोपहर में भले ही स्विंग नहीं मिले लेकिन शाम को इससे स्विंग मिलेगी । यह सब छोटे छोटे पहलू हैं ।’’

बुमराह ने कहा ,‘‘ हमने गुलाबी गेंद से ज्यादा नहीं खेला है । जब भी खेला है तो हालात अलग अलग रहे हैं तो कोई तय मानदंड नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जो कुछ भी थोड़ा बहुत अनुभव है और जो फीडबैक मिला है, उसके आधार पर ही उन चीजों पर काम कर सकते हैं जो आपके नियंत्रण में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट