देश की खबरें | दिल्ली में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर शहर में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।

भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी), मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार रंग वाला कोड - ग्रीन अलर्ट (कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं), येलो अलर्ट (सतर्कता बनाए रखें और अपडेट रहें), ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) और रेड अलर्ट (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है। राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक चार बार भीषण गर्मी वाले दिन दर्ज किए गए हैं, जो 2017 में इस महीने में भीषण गर्मी वाले ऐसे दिनों की संख्या के बराबर है।

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है। आईएमडी के अनुसार, यदि सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री से अधिक रहता है, तो एक गंभीर गर्मी की स्थिति घोषित की जाती है।

सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल, 1941 को अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने कहा कि बादल छाए रहने के कारण मंगलवार से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट