देश की खबरें | प्रदूषण की समस्या से कोई राहत नहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को लगातार छठे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ रही।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली में शुक्रवार को लगातार छठे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 दर्ज किया गया, जो इसे ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में आता है।

प्रति घंटे आंकड़ा उपलब्ध कराने वाले ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 39 निगरानी केंद्रों में से दो केंद्रों - भावना (426) और मुंडका (408) ने वायु गुणवत्ता को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि 22 केंद्रों ने ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया। बाकी ने एक्यूआई ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है

बीती रात दिल्ली में इस मौसम में अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया तथा मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर